khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 10:43 AM (IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बारिश के कारण 18 लोगों की मौत हो गई। दरअसलपाकिस्तान में पिछले दो दिनों में बारिश से हुई दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को बाढ़ के पानी में वाहन के बह जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान प्रांत में सर्वाधिक बारिश हुई है।
बलूचिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में छह ढहने और सडक़ दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से मंगलवार को इस्लामाबाद हवाईअड्डे से उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई।