Advertisement
ईपीएफओ से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख सदस्य

इसके अलावा, जनवरी 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल वृद्धि लगभग 7.27 लाख है, जो दिसंबर 2024 के पिछले महीने की तुलना में 6.19 प्रतिशत अधिक और जनवरी 2024 की तुलना में 8.15 प्रतिशत की अधिक है। पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण के मुताबिक, महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से लगभग 2.17 लाख महिलाएं हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2024 की तुलना में 6.01 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।
बयान में आगे कहा गया कि महीने के दौरान शुद्ध महिला पेरोल वृद्धि लगभग 3.44 लाख रही, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत और जनवरी 2024 की तुलना में 13.58 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, सरकार ईपीएफओ में क्लेम को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष में (6 मार्च तक) रिकॉर्ड 2.16 करोड़ ऑटो क्लेम का सेटलमेंट किया है। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 89.52 लाख था। -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


