16th Rajasthan Assembly: BJP MLA Anshuman Singh Bhati stopped from taking oath in Rajasthani language-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 19, 2025 1:13 pm
Location

16 वीं राजस्‍थान विधानसभा: भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी को राजस्थानी भाषा में शपथ लेने से रोका

khaskhabar.com: बुधवार, 20 दिसम्बर 2023 11:41 AM (IST)
16 वीं राजस्‍थान विधानसभा: भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी को राजस्थानी भाषा में शपथ लेने से रोका
जयपुर। 16वीं राजस्‍थान विधानसभा के पहले सत्र में कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी को राजस्थानी भाषा में शपथ लेने से रोका गया। अंशुमान सिंह ने पहले शपथ राजस्थानी भाषा में ली जिसका विरोध करते हुए प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सर्राफ ने उन्हें हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में शपथ लेने के लिए कहा ,प्रोटेम स्पीकर ने कहा की राजस्थानी भाषा सविंधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है जिसके कारण शपथ हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही ली जा सकती है। जिसके बाद BJP MLAअंशुमान सिंह भाटी ने हिंदी भाषा में शपथ ग्रहण की है। मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने संस्कृत भाषा में शपथ ली है।


आपको बता दे की कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रोटेम स्पीकर से राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement