Advertisement
मुआवजे के तौर पर 161.51 करोड़ रुपये की राशि बांटी गई-कृषि मंत्री

मंत्री ने बताया कि भविष्य में छिछले नलकूप लगाने का विकल्प तलाशा जाएगा। उन्होंने बताया कि नाला नंबर 2 की आंतरिक सफाई का कार्य किया जा चुका है और अब यह नाला पूरी तरह से चालू है और निकासी के लिए सक्षम है। इसके अलावा, गोच्छी नाले की गाद निकालने और इसकी सफाई के लिए सिंचाई तथा जल संसाधन विभाग द्वारा 165 लाख रुपये का प्रस्ताव सरकार को प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा गया है।
रानिया ब्लॉक को डार्क जोन घोषित करने के सम्बन्ध में विधायक श्री रामचन्द कम्बोज द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री धनखड़ ने बताया कि किसी भी खंड को अत्यधिक दोहन वाले क्षेत्र तभी घोषित किया जाता है जब उस खंड में भू-जल का विकास 100 प्रतिशत से अधिक रहा हो। उन्होंने बताया कि मार्च 2013 के भू-जल संसाधन आकलन के अनुसार प्रवेश में कुल 64 खंडों को अत्यधिक दोहन वाले क्षेत्र घोषित किया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आउटसोर्सिंंग पॉलिसी के अंतर्गत सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने से संबंधित विधायक श्री रणबीर गंगवा द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री धनखड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय ने मुख्य कैंपस, निदेशक फार्म, आरडीएस फार्म तथा कौल व बावल कैंपस की सुरक्षा सेवा के लिए 2 सिंतबर, 2017 से 1 दिसंबर, 2017 तक की अवधि के लिए आउटसोर्सिंंग पॉलिसी भाग-1 के तहत मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसिज (आई) लिमिटेड, नई दिल्ली को अनुबंधित किया है। इस एजेंसी ने आवश्यकतानुसार 108 भूतपूर्व सैनिकों और 127 असैनिक नागरिकों को नियुक्त किया है।
मंत्री ने बताया कि एजेंसी के मुताबिक 10,000 रुपये केवल असैनिक नागरिकों से भर्ती एवं प्रशिक्षण शुल्क हेतु किस्तों के आधार पर लिए गए हैं और भारतीय सेना में लंबी सेवा को देखते हुए भूतपूर्व सैनिकों को इस शुल्क से छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी/टेंडर में सर्विस प्रोवाइडर द्वारा लगाए गए व्यक्तियों से किसी भी तरह की फीस लेने का कोई प्रवाधान नहीं है। एजेंसी यह तर्क नहीं दे सकती कि उसके द्वारा निहित व्यक्तियों से शुल्क लेने का मामला आतंरिक है क्योंकि एजेंसी काम के आदेश के मुताबिक इस काम से लाभ कमा रही है जिसका भुगतान विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्राधिकारी निश्चित तौर पर इस मामले पर गौर करेंगे और उल्लघंन के लिए निविदा या काम के आदेश के मुताबिक उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


