14 people killed, 16 others injured in horrific bus accident in Malaysia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलेशिया: बस दुर्घटना में 14 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 2:23 PM (IST)
मलेशिया: बस दुर्घटना में 14 की मौत
कुआलालंपुर। मलेशियाई शहर जोहोर बारु से कुआलालंपुर जा रही एक बस शनिवार को पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र मलेशियन स्टार के मुताबिक, पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना के दौरान बस की गति काफी तेज थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। उन्होंने कहा, बस पहाडी पर एक सुरंग से टकरा गई। पीडि़तों में छह पुरुष, सात महिलाएं और एक बच्चा हैं। घायलों में सात स्थानीय पुरुष, पांच सिंगापुर के और दो म्यांमार के हैं। उनके अलावा घायलों में सिंगापुर की एक महिला और एक अन्य महिला शामिल है, जिसकी अभी पहचान नहीं हुई है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement