Advertisement
बिहार में भीषण गर्मी से 14 लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने सभी डीएम को दिए कई निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और भयंकर लू के प्रकोप से राज्य में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर सभी जिलों के डीएम को समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की व्यवस्था की जाए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रखें।" उन्होंने गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


