14 killed in China coal mine explosion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन के कोयला खदान में विस्फोट, 14 मरे

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 दिसम्बर 2019 12:58 PM (IST)
चीन के कोयला खदान में विस्फोट, 14 मरे
बीजिंग। चीन में मंगलवार को एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य फंस गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह घटना गुइझोऊ प्रांत में देर रात करीब 1.30 बजे हुई और बचाव दल ने एनलॉन्ग काउंटी के ग्वांगलांग कोयला खदान के अंदर 23 मजदूरों में से सात को बचा लिया। आपातकालीन सेवा कर्मियों को 14 खनिकों के शव मिले, जबकि दो अन्य मजदूर खदान के अंदर फंसे हुए हैं। 14 दिसंबर को सिचुआन प्रांत में एक कोयला खदान में बाढ़ आ गई थी, जिससे कम से कम पांच लोग मारे गए थे और 13 खनिक फंस गए थे, जबकि 329 कर्मी बच निकलने में सफल रहे थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement