13 IAS and 4 SCS officers transferred in Haryana,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में 13 आईएएस और 4 एसचीएस अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2022 06:17 AM (IST)
हरियाणा में 13 आईएएस और 4 एसचीएस अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट
चंडीगढ़, । हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 13 आईएएस तथा 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डी सुरेश को रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली लगाया गया है। राजीव रंजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का आयुक्त एवं सचिव, मत्स्य विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
संजीव वर्मा को रोहतक मंडल, रोहतक का आयुक्त लगाया गया है।
जगदीप सिंह को हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
साकेत कुमार को करनाल मंडल, करनाल का आयुक्त लगाया गया है।
हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी, रोजगार विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव यशेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
नरहरि सिंह बांगड़ को कृषि विभाग का निदेशक लगाया गया है।
प्रशांत पंवार को जिला नगर आयुक्त, अंबाला तथा नगर निगम, अंबाला का आयुक्त लगाया गया है।
नेहा सिंह को पलवल का उपायुक्त लगाया गया है।
आनंद कुमार शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, सिरसा लगाया गया है।
डॉ बलप्रीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कैथल लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही रेणू सोगान को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, नूहं तथा जिला नगर आयुक्त, नूहं लगाया गया है।
प्रदीप सिंह को पटौदी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में विरेंद्र सिंह सेहरावत को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
सतिंद्र सिवाच को अंबाला कैंट का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा एक्साइजड एरिया, अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी लगाया गया है।
प्रदीप कुमार-3 को संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा लगाया गया है।
अभय सिंह जांगड़ा को घरौंडा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement