12 women dead in Afghanistan stampede for Pak visas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी वीजा के लिए मची भगदड़, 12 महिलाओं की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 4:17 PM (IST)
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी वीजा के लिए मची भगदड़, 12 महिलाओं की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बुधवार को पाकिस्तान के लिए वीजा लेने में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और इस दौरान अचानक मची भगदड़ में कम से कम 12 महिलाओं की पैरों से कुचलकर मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नंगरहार प्रांत में सरकार की ओर से एक प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोगयानी के हवाले से टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह घटना यहां पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के करीब हुई है। हर रोज की तरह दूतावास के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे, कुछ तो यहां रात से ही लाइन में लगकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए अफगानिस्तान में पाकिस्तान के दूतावास ने ट्वीट किया, "पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास से 5 किलोमीटर दूर जलालाबाद के एक स्टेडियम में अफगान प्रांतीय अधिकारियों द्वारा वीजा आवेदकों के लिए किए गए आयोजन में हताहतों की मिली जानकारी पर गहरा दुख हुआ। हम पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति रखते हैं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement