12 trains delayed by four hours in Delhi due to dense fog-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे से दिल्ली आने वालीं 12 ट्रेनें सवा 4 घंटे तक लेट, यहां देखें कौनसी गाड़ी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 08:45 AM (IST)
कोहरे से दिल्ली आने वालीं 12 ट्रेनें सवा 4 घंटे तक लेट, यहां देखें कौनसी गाड़ी
नई दिल्ली। दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें आज भी ठंड और कोहरे की वजह से डेढ़ घंटे से लेकर चार घंटे पन्द्रह मिनट तक की देरी पहुंच रही हैं। रेलवे के मुताबिक, जो ट्रेनें सबसे ज्यादा देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं, उनमें रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हैं जो 4 घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंच रही हैं। इधर सबसे कम लेट ट्रेनों में वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस है जो 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दिल्ली आ रही है। अन्य ट्रेनों में पुरी-न्यू दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे, लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 1 घंटे 45 मिनट लेट है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement