10th class student commits suicide in Bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोपाल: 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 3:59 PM (IST)
भोपाल: 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात 10वीं कक्षा के एक छात्र नोमान (16) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहांगीराबाद थाने के प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि बैंक कॉलोनी निवासी और आरा मशीन के मालिक इशहाक खान के बेटे नोमन ने मंगलवार की शाम की नमाज अदा की। उसका व्यवहार आम दिनों की तरह ही था, लेकिन उसने रात को कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ठाकुर के मुताबिक, परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट इत्यादि भी नहीं मिला है। उनसे जब यह पूछा गया कि कहीं यह ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा मामला तो नहीं है? तो इसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि बच्चे के शरीर पर न तो चोट के निशान मिले हैं और न ही नोमान की ऐसी गतिविधियां रहीं हैं, जो इस वीडियो गेम को खेलने वाले किशोरों की हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement