108 Ambulance workers strike on December 15 in Himachal Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की कल हड़ताल, मांगें नहीं मानी तो 17 से आमरण अनशन

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 5:10 PM (IST)
108 एंबुलेंस कर्मचारियों की कल हड़ताल, मांगें नहीं मानी तो 17 से आमरण अनशन
शिमला। 15 दिसंबर को मरीजों को 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलेगी। इस दिन प्रदेश में 108 कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हड़ताल के बारे में 108 कर्मचारी यूनियन ने कहा कि उन्हें न ही समय पर वेतन दिया जा रहा है, और न ही उनकी मांगें मानी जा रही हैं। इसलिए उन्हें मजबूरन हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूरण का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 दिसंबर को यूनियन की ओर से कंपनी के एमडी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बावजूद यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे 17 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement