फ्रांस में एक शख्स को विरासत में मिले भव्य मकान में छिपा हुआ भारी खज़ाना मिला है। घर के फर्नीचर, बाथरूम, चादरों के नीचे छुपाया गया 100 किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 37 लाख डॉलर आंकी गई है। समाचार एजेंसी को मिली जानकारी में बताया गया है कि वहां पर सोने के 5000 सिक्के,12 किलो सोने की दो पट्टियां और एक-एक किलो सोने की 37 सिल्लियां मिली हैं। सोना इतनी अच्छी तरह छिपाया गया था कि वो उसे देख नहीं सके। मकान से मिले दस्तावेज़ों से साफ़ है कि इसके पूर्व मालिक ने ये सोना कानूनी तौर पर 1950 से 1960 के बीच खऱीदा था।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर