10 Sri Lankans arrested from Bengaluru airport for gold smuggling -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोने की तस्करी के आरोप में 10 श्रीलंकाई बेंगलुरु हवाईअड्डे से गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 22 नवम्बर 2021 5:21 PM (IST)
सोने की तस्करी के आरोप में 10 श्रीलंकाई बेंगलुरु हवाईअड्डे से गिरफ्तार
बेंगलुरू। सीमा शुल्क विभाग ने श्रीलंका के दो पुरुषों और आठ महिलाओं को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार शाम को गिरफ्तारियां की। आरोपियों ने 140 अन्य यात्रियों के साथ श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट यूएल 171 में कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित बंदरानाइक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा शुरू की।
गहन जांच के बाद, अधिकारियों ने पाया कि 10 आरोपियों ने सोने को पेस्ट के रूप में छिपाया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है।
आगे की जांच चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement