Advertisement
दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 10 लोगों की मौत

बयान के अनुसार, "बस चालक का नए होने की वजह से वह आसपास के माहौल से परिचित नहीं था।"
सड़क यातायात प्रबंधन निगम (आरटीएमसी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 20 अन्य को मामूली चोटें आईं तथा 22 यात्री सुरक्षित हैं।
आर.टी.एम.सी. ने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि बस दक्षिण की ओर जा रही थी। कथित तौर बस को ट्रैफिक सर्किल को पार करते समय बस पलट गई। सही कारण की अभी भी जांच की जा रही है। हम सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं, खासकर जब वह ट्रैफिक सर्किल के पास जाते है तो और सतर्क रहें।"
बता दें कि इस साल की शुरुआत में लिम्पोपो प्रांत में दो बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं। मई में एक भारी मोटर वाहन और एक मिनी बस टैक्सी की आमने-सामने की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई थी। मार्च में बोत्सवाना से दक्षिण अफ्रीका जा रहे 45 लोग एक अन्य बस दुर्घटना में मारे गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


