10 lakh students will be included in the examination of RIT, strict security arrangements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रीट की परीक्षा में 10 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2018 5:22 PM (IST)
रीट की परीक्षा में 10 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा प्रदेश में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘रीट’ का आयोजन 11 फरवरी को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। इसमें इस बार लगभग 10 लाख परीक्षार्थी भाग लेगें। प्रदेश में लगभग 2600 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को ‘रीट’ परीक्षा के संबंध में षिक्षा संकुल में आयोजित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता के संबंध में सभी स्तरो पर प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिष्चित किया जाए कि परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के जरिए किसी भी प्रकार की नकल नहीं हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों यद्यपि यह उपकरण निषेध है परन्तु फिर भी इस संबंध में समुचित सतर्कता रखते हुए परीक्षा में नकल को सभी स्तरों पर रोका जाए। उन्होंने बैठक में परीक्षा संचालन के लिए जिला परीक्षा संचालन समितियों का गठन किए जाने के साथ ही जिला कलेक्टर्स के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों पर फ्लाइंग स्क्वैड, डिप्टी कोर्डिनेटरर्स तथा केन्द्र पर्यवेक्षकों की समुचित नियुक्तियां किए जाने के भी निर्देष दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र पर्यवेक्षक, केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, सुपरवाईजर, वीक्षक व अन्य कार्मिकों के निजी रिष्तेदार यदि परीक्षा में बैठ रहे है तो उनकी ड्यूटी अन्य परीक्षा केन्द्रों पर लगवाई जाएगी। देवनानी ने बताया कि ‘रीट’ परीक्षा को गोपनीय तथा प्रभावी रूप में करवाए जाने के लिए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने सभी जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार समुचित प्रबंध किए जाने, जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र की भौतिक जांच के बाद परीक्षा केन्द्र निर्धारण, परीक्षा सामग्री की प्राप्ति व वितरण की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने आदि के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्रों पर विडियोग्राफर्स की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर केवल फोटोयुक्त परिचय पत्र के आधार पर ही प्रवेष दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर जैमर या मैटल डिटेक्टर भी लगवाए जाएंगे। इस संबध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला परीक्षा संचालन समिति की परीक्षा से पहले समय-सम पर बैठकें आयोजित करने, जिले में सभी परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षकों की कमी-पूर्ति की व्यवस्था अभी से किए जाने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement