10 Indians arrested for fake weddings in Thailand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थाईलैंड में फर्जी शादियों के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 05 दिसम्बर 2018 2:13 PM (IST)
थाईलैंड में फर्जी शादियों के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार
बैंकॉक। थाईलैंड में अपनी शादी के फर्जी दस्तावेज जमा कराने के आरोप में 10 भारतीय पुरुषों व थाईलैंड की 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थाईलैंड की पुलिस के मुताबिक, 20 भारतीय संदिग्ध अभी भी पहुंच से बाहर हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारियों के पास कथित रूप से फर्जी विवाह प्रमाणपत्र पेश किए ताकि उन्हें कानूनी रूप से वहां रहने की इजाजत मिल सके। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 10 अज्ञात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित रूप से 24 थाई महिलाओं के साथ झूठी शादियां रचाई थीं। इन महिलाओं को इस तरह के फर्जी घोटालों के लिए कथित साथी के रूप में पैसे देकर शामिल किया गया था। एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि छह अज्ञात थाई महिलाओं का पता लगाना और उन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने कहा कि उन्हें भारतीयों की जीवनसाथी का नाटक करने के लिए 500 से पांच हजार बाहट की कीमत चुकाई गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement