1 crore face masks to be distributed in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में 1 करोड़ फेस मास्क बांटे जाएंगे

khaskhabar.com: रविवार, 22 नवम्बर 2020 8:36 PM (IST)
हरियाणा में 1 करोड़ फेस मास्क बांटे जाएंगे
चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को वायरस से बचने के लिए फेस मास्क पहनने को लेकर लोगों को आगाह किया। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार लोगों के बीच एक करोड़ फेस मास्कों का वितरण करेगी। राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाने की अटकलों को खारिज करते हुए, खट्टर ने टेलीविजन पर दिए अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनपर 500 रुपये का फाइन कड़ाई से लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से छह से सात मास्क उनके पॉकेट में रखने का आग्रह करते हुए कहा, "जो मास्क नहीं पहन रहे हैं, उन लोगों को मास्क दिया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि दूसरे राउंड के सिरो सर्वे से पता चला कि राज्य की 14 प्रतिशत आबादी पहले ही कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "इसका मतलब है कि 37 लाख से ज्यादा लोगों में इस वायरस की पहचान नहीं हो सकी थी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement