यह
फिल्म दो भाईयों की कहानी है। फवाद और सिद्धार्थ फिल्म में भाई बने हैं।
फिल्म में सिद्धार्थ ने अर्जुन और फवाद ने राहुल का किरदार निभाया है।
दोनों भाई लेखक हैं। अर्जुन एक सफल लेखक है और राहुल थोडा असफल। रजत कपूर
और रत्ना पाठक ने फिल्म में इनके माता पिता का किरदार निभाया है। रजत और
रत्ना के बीच हमेशा झगडा होता रहता है।
माता पिता के झगडे की वजह से दोनों
भाई परेशान रहते हैं। ऋषि कपूर ने इनके दादा का किरदार निभाया है। ऋषि कपूर
फिल्म में उम्र के आखिरी पडाव पर हैं। जब दोनों भाईयों यानी अर्जुन और
राहुल को अपने दादा की खराब तबियत के बारे में पता चलता है तो वे अपने घर
पहुंचते हैं। वहीं उन दोनों की मुलाकात आलिया यानी टिया से होती है। दोनों
भाई अलग अलग मिजाज के इंसान हैं। दोनों के बीच तकरार है तो प्यार भी है।
राहुल एक दिन टिया को बताता है कि उसके नॉवेल का आइडिया चुरा कर ही अर्जुन
कामयाब बना है। बस यहीं से दोनों भाइयों के बीच दूरियां बननी शुरू हो जाती
हैं।