Advertisement
रिव्यू: फैमिली ड्रामा है कपूर एंड सन्स

पारिवारिक रिश्तों के ताने बाने पर फिल्म बनाना करण जौहर की विशेषता में शामिल हैं। कपूर एंड सन्स भी ऐसी ही कहानी है जो कि पारिवारिक रिश्तों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में कपूर परिवार की कहानी दिखाई गई है। इस परिवार में खुशियों के पल हैं तो गम की छाया भी नजर आती है। हर परिवार की तरह कपूर परिवार में भी कुछ कमियां हैं तो कुछ खासियत भी है, कुछ खुशियां और कुछ परेशानियां हैं। इन्हीं को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। यानी हम इसे फैमिली ड्रामा कह सकते हैं। अब बात करें अभिनय की तो फिल्म में फवाद खान ने काफी अच्छा अभिनय किया है। वहीं सिद्धार्थ पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। ऋषि कपूर बुजुर्ग के रोल में काफी गुदगुदाते नजर आए। रत्ना पाटक और रजत कपूर तो मंझे हुए कलाकार हैं ही। फिल्म का संगीत औसत है। लेकिन इस फिल्म का एक गाना कर गई चुल्ल पहले ही हिट हो चुका है।
कहानी:
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



