film review of nirdosh 2018 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म रिव्यू:फिल्म‘निर्दोष’रहस्य और रोमांच सेहैंभरपूर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 3:41 PM (IST)
फिल्म रिव्यू:फिल्म‘निर्दोष’रहस्य और रोमांच सेहैंभरपूर
फिल्म की कहानी बात करें फिल्म की कहानी की तो फिल्म में चार किरदार हैं जिनके आगे पीछे कहानी घूमती है। फिल्म में अरबाज खान एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अरबाज के किरदार का नाम लोखंडे है। लोखंडे बहुत ही सख्त और ईमानदार पुलिसवाला है। उसका मानना है कि जो पुलिस के डंडे से सीधे नहीं होते उसे लोखंडे सीधा करता है। इस बीच लोखंडे के पास एक मर्डर मिस्ट्री केस आता है। केस को सॉल्व करने के लिए लोखंडे जी जान लगा देता है। उसे इस मर्डर मिस्ट्री में 6 सस्पेक्ट्स मिलते हैं। वहीं इस केस में मंजरी भी फंस जाती है। पुलिस उसे अरेस्ट कर अपने साथ ले जाती है। वहीं कहानी में मोड़ तब आता है जब अश्मित भी कहते हैं कि खून उन्होंने किया है। वहीं इस बीच महक चहल की भी एंट्री होती है और लोखंडे का शक उस पर भी जाता है। लोखंडे के आगे अब बड़ा सवाल यह है कि कत्ल एक और कातिल दो। जबकि दोनों कातिल कह रहे हैं कि कत्ल उन्होंने किसी के साथ मिलकर नहीं किया है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement