Film Review : Raman Ragav 2.0 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमजोर न देखें, मजबूत वाले और मजबूत होकर जाए

khaskhabar.com:
कमजोर न देखें, मजबूत वाले और मजबूत होकर जाए
पुलिस कमिश्नर के सामने, एसीपी राघवेन्द्र सिंह (विकी कौशल) की टीम उससे पूछताछ करती है तो कई तरह की बातें सामने आते हैं। पुलिस को लगता है कि वह कोई सनकी-पागल है जो जेल में मुफ्त की रोटियां तोडऩे के लिए जान-बूझकर झूठी बातें बना रहा है। पुलिस उसे छोड़ देती है। रामन्ना फिर से अपना शिकार ढूंढने लगता है और एक जा पहुंचता है अपनी बहन लक्ष्मी (अमृता सुभाष) के घर। अपने भाई के सनकी और खौफनाक स्वभाव से परिचित लक्ष्मी उसे वहां से जाने को कहती है। लेकिन वह जबरदस्ती उसके घर में घुस जाता है और उसके पति और बच्चे को घर में ही कैद कर लेता है। लक्ष्मी के घर में रह कर उसका बर्ताव एक मनोरोगी की तरह हो जाता है और किसी मानसिक विक्षिप्त की तरह वो एक दिन इन तीनों का भी कत्ल कर देता है। मामले की तहकीकात करने पहुंची एसीपी राघवेन्द्र की टीम को घटनास्थल से एक तस्वीर मिलती है, जिससे उन्हें पता चलता है कि उन्होंने रामन्ना को छोड़ कर बहुत बड़ी गलती की थी। पुलिस उसकी तलाश में फिर से जुट जाती है। रामन्ना का अगला शिकार अब सिम्मी (शोबिता धुलिपाला) है, जो राघवेन्द्र की प्रेमिका है। यही से कहानी में ट्विस्ट आता है। फिल्म देख कर पता चलता है कि ये कहानी रमन राघव पर आधारित नहीं है, बल्कि उससे प्रेरित है। उसी से प्रेरित हो कर अनुराग और वासन बाला ने मिल कर रामन्ना और राघवेन्द्र जैसे दो अलग-अलग किरदार रचे हैं। एक पुलिस इंस्पेक्टर है और दूसरा भटका हुआ सनकी इंसान।

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement