You wont need a brain tonic; almonds are enough for mental health-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रेन टॉनिक की नहीं पड़ेगी जरूरत, दिमागी सेहत के लिए बादाम है काफी

khaskhabar.com: सोमवार, 17 नवम्बर 2025 10:39 PM (IST)
ब्रेन टॉनिक की नहीं पड़ेगी जरूरत, दिमागी सेहत के लिए बादाम है काफी
नई दिल्ली। पढ़ाई में मन नहीं लगता? याददाश्त कमजोर हो गई है? तनाव और चिंता बनी रहती है? तो आपको ब्रेन टॉनिक नहीं बल्कि स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर छोटे-छोटे बादाम की जरूरत है, जो दिमागी सेहत के लिए बेहद लाभदायी है। स्वादिष्ट बादाम के सेवन से एक-दो नहीं बल्कि कई लाभ मिलते हैं। इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में मध्य प्रदेश का आयुष विभाग विस्तार से जानकारी देता है और दिमाग के लिए बादाम को आसान इलाज बताता है। बादाम को दिमाग का सबसे खास दोस्त माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सीधे मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं। नियमित सेवन से याददाश्त तेज होती है, एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग की कार्यक्षमता कई गुना बेहतर हो जाती है। बच्चे हों या बड़े, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हों या ऑफिस जाने वाले लोग, बादाम सबके लिए बेहद लाभकारी है। बादाम के फायदे सिर्फ दिमाग तक सीमित नहीं हैं। बादाम दिल के लिए भी बेहतरीन है। इसमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रतिदिन 4 या 5 बादाम खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने का डर भी नहीं, क्योंकि बादाम में हेल्दी फैट और फाइबर होता है जो पेट लंबे समय तक भरा रखता है और भूख कम लगती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह सुरक्षित है क्योंकि यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ने देता। यही नहीं, त्वचा और बालों के लिए तो बादाम किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं। विटामिन ई झुर्रियों को रोकता है, चेहरा चमकदार बनाता है और बालों का झड़ना बंद करता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर बादाम के प्रतिदिन सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement