Advertisement
ऑटिज़्म (Autism) क्या है? ऑटिज़्म के प्रकार, ऑटिज़्म के लक्षण , यहां पढ़ें

ऑटिज़्म के प्रकार
ऑटिज़्म के तीन प्रकार निम्न हैं: 1.ऑटिस्टिक डिसॉर्डर (क्लासिक ऑटिज़्म): यह ऑटिज़्म का सबसे आम प्रकार है। जो लोग ऑटिज्म के इस डिसऑडर से प्रभावित होते हैं उन्हें सामाजिक व्यवहार में और अन्य लोगों से बातचीत करने में मुश्किलें होती हैं। साथ ही असामान्य चीज़ों में रूचि होना, असामान्य व्यवहार करना, बोतले समय अटकना, हकलाना या रूक-रूक कर बोलने जैसी आदतें भी ऑटिस्टिक डिसॉर्डर के लक्षण हो सकते हैं। वहीं, कुछ मामलों में बौद्धिक क्षमता में कमी भी देखी जाती है। 2.अस्पेर्गेर सिंड्रोम: इस सिंड्रोम को ऑटिस्टिक डिसऑडर का सबसे हल्का रूप माना जाता है। इस सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति कभी कभार अपने व्यवहार से भले ही अजीब लग सकते हैं लेकिन, कुछ खास विषयों में इनकी रूचि बहुत अधिक हो सकती है। हालांकि इन लोगों में मानसिक या सामाजिक व्यवहार से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है। 3.पर्वेसिव डेवलपमेंट डिसॉर्डर: आमतौर पर इसे ऑटिज़्म का प्रकार नहीं माना जाता है। कुछ विशेष स्थितियों में ही लोगों को इस डिसॉर्डर से पीड़ित माना जाता है।
ऑटिज़्म के लक्षण,
इस बीमारी के लक्षण आमतौर पर 12-18 महीनों की आयु में (या इससे पहले भी) दिखते हैं जो सामान्य से लेकर गम्भीर हो सकते हैं। ये समस्याएं पूरे जीवनकाल तक रह सकती हैं। नवजात शिशु जब ऑटिज्म का शिकार होते हैं उनमें विकास के निम्न संकेत दिखाई नहीं देते हैं-
इक्का-दुक्का शब्द बार-बार बोलना या बड़बड़ाना
किसी चीज़ की तरफ इशारा करना
मां की आवाज़ सुनकर मुस्कुराना या उसे प्रतिक्रिया देना
हाथों के बल चलकर दूसरों के पास जाना
आंखों में आंखें मिलाकर ना देखना या आई-कॉन्टैक्ट ना बनाना
ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों में लक्षण
दूसरे बच्चों से घुलने-मिलने से बचना
अकेले रहना
खेल-कूद में हिस्सा ना लेना या रूचि ना दिखाना
किसी एक जगह पर घंटों अकेले या चुपचाप बैठना, किसी एक ही वस्तु पर ध्यान देना या कोई एक ही काम को बार-बार करना
दूसरों से सम्पर्क ना करना
अलग तरीके से बात करना जैसे प्यास लगने पर मुझे पानी पीना है’ कहने की बजाय क्या तुम पानी पीओगे’ कहना
बातचीत के दौरान दूसरे व्यक्ति के हर शब्द को दोहराना
सनकी व्यवहार करना
किसी भी एक काम या सामान के साथ पूरी तरह व्यस्त रहना
खुद को चोट लगाना या नुकसान पहुंचाने के प्रयास करना
गुस्सैल, बदहवास, बेचैन, अशांत और तोड़-फोड़ मचाने जैसा व्यवहार करना
किसी काम को लगातार करते रहना जैसे, झूमना या ताली बजाना
एक ही वाक्य लगातार दोहराते रहना
दूसरे व्यक्तियों की भावनाओं को ना समझ पाना
दूसरों की पसंद-नापसंद को ना समझ पाना
किसी विशेष प्रकार की आवाज़, स्वाद और गंध के प्रति अजीब प्रतिक्रिया देना
पुरानी स्किल्स को भूल जाना,
ऑटिज़्म के कारण और कारक,
ऑटिज्म के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, विभिन्न स्टडीज़ में कहा गया गया है कि यह डिसऑर्डर कुछ अनुवांशिक और पर्यावरणीय कारणों से होता है। जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग के विकास को बाधित करते हैं। जैसे-
दिमाग के विकास को नियंत्रित करने वाले जीन में कोई गड़बड़ी होना
सेल्स और दिमाग के बीच सम्पर्क बनाने वाले जीन में गड़बड़ी होना
गर्भावस्था में वायरल इंफेक्शन या हवा में फैले प्रदूषण कणों के सम्पर्क में आना
जोखिम कारक इन बच्चों में ऑटिज़्म का खतरा सबसे अधिक होता है:
ऐसे माता-पिता के बच्चे जिनका पहले से कोई बच्चा ऑटिज्म का शिकार हो
समय से पहले पैदा होने वाले यानि प्रीमैच्योर बच्चे
कम बर्थ वेट यानि जन्म के समय कम वजन के साथ पैदा होने वाले बच्चे
उम्रदराज़ माता-पिता के बच्चे
जेनेटिक/ क्रोमोसोमल कंडीशन जैसे, ट्यूबरस स्केलेरोसिस या फ्रेज़ाइल एक्स सिंड्रोम
प्रेगनेंसी के दौरान खायी गयीं कुछ दवाइयों का साइड-इफेक्ट
ऑटिज़्म से बचाव
चूंकि अध्ययनों में अभी तक ऑटिज़्म के कारणों का सही तरीके से पता नहीं चल सका है, इसीलिए वर्तमान में इस डिसऑर्डर से बचाव के कोई कारगर उपाय भी उपलब्ध नहीं है।
ऑटिज़्म का निदान,
फिलहाल, ऑटिज़्म के डायग्नोसिस या निदान के लिए कोई विशिष्ट टेस्ट नहीं है। आमतौर पर, अभिभावकों को बच्चे के व्यवहार और उनके विकास पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है। ताकि, डिसऑर्डर का पता लगाने में मदद हो। विशेषज्ञों द्वारा मरीज की देखने, सुनने, बोलने और मोटर कॉर्डिनेशन की क्षमता का आंकलन किया जाता है। यदि बच्चे में निम्न प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे ऑटिज़म से पीड़ित माना जाता है :
एक ही बात या एक्टिविटी को बार-बार करना
अलग-अलग सामाजिक स्थितियों में लोगों के साथ बातचीत करने या सम्पर्क करने में दिक्कत आना
आमतौर पर 2 साल की उम्र के आसपास बच्चों में ऑटिज़्म होने का पता चल जाता है। लेकिन, कुछ बच्चों में ये लक्षण जल्दी नहीं दिखते हैं। इसीलिए जब बच्चा स्कूल जाने लगता है या जब वह टीनेजर हो जाता है तब उसके ऑटिस्टिक होने का पता चलता है।
ऑटिज़्म का उपचार,
वर्तमान में ऑटिज़्म के लिए कोई उपचार उपलब्ध नहीं है। हालांकि, स्टडीज़ में ऐसे संकेत दिए गए हैं जिसमें बचपन में ही इंटरवेंशनल ट्रीटमेंट सर्विसेज़ की मदद से ऑटिस्टिक बच्चों को पढ़ने-लिखने जैसी ज़रूरी स्किल्स सीखने में सहायता मिल सके। इसमें एजुकेशनल प्रोग्राम और बिहेवियरल थेरेपी ,एक्यूप्रेशर, योग के साथ-साथ ऐसे स्किल्स ओरिएंटेड ट्रेनिंग सेशन्स भी कराए जाते हैं जो बच्चों को बोलना, सामाजिक व्यवहार और सकारात्मक व्यवहार सीखने में मदद करते हैं। चूंकि, हर व्यक्ति में ऑटिज़्म के लक्षण अलग अलग होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को विशेष उपचार देने से ही बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ऑटिज़्म के मुख्य लक्षणों का इलाज करने में दवाइयां कारगार नहीं होती हैं।
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राजस्थान विधान सभा जयपुर।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


