Remove stubborn stains on utensils with these easy methods and remove the smell of oil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन आसान तरीकों से हटाएँ बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बे और दूर करें तेल की महक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 09:54 AM (IST)
इन आसान तरीकों से हटाएँ बर्तनों पर लगे
जिद्दी दाग-धब्बे और दूर करें तेल की महक
हम सभी अपने घरों में अलग-अलग प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। इन बर्तनों का ज्यादातर इस्तेमाल खाना बनाने और खाने के लिए किया जाता है। यह बर्तन विभिन्न धातु से बने होते हैं। बर्तनों का लगातार उपयोग करने से इन बर्तनों में कई बार दाग-धब्बे पड़ जाते हैं, जिनको इन बर्तनों से निकालना आसान नहीं होता। अगर इन्हें साफ नहीं किया जाए तो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। इन बर्तनों की रोज सफाई की जाती है ताकि इन पर किसी प्रकार की गंदगी ना रहे। लेकिन देखा जाता है कि धोने के बावजूद कई बार इन पर पानी के या तेल के दाग रह जाते हैं जो बहुत ही भद्दे लगते हैं और इनमें कई बार तेल की महक भी रह जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किस प्रकार से बर्तनों पर लगे इन जिद्दी दागों को निकाला जाए। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ख़ास उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बर्तनों की सफाई की जाए तो इन जिद्दी दाग-धब्बों से तो छुटकारा मिलेगा ही, लेकिन इसी के साथ ही इनसे आने वाली महक भी दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में... पीतल के बर्तनों की सफाई
हममें से बहुत से लोगों के घरों में पीतल के बर्तनों का भी इस्तेमाल होता है। पीतल हवा और पानी दोनों के साथ रिएक्शन करता है। इसलिए पीतल में दाग भी बहुत जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आप नींबू का आधा टुकड़ा लें और इस पर नमक लगाकर पीतल के बर्तनों को साफ करें। ऐसा करने से बर्तनों पर लगे दाग आसानी से हट जाएंगे। यदि आपके पास नींबू नहीं है तो आप अमचूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी पीतल के बर्तनों को प्राकृतिक चमक लौट कर आती है।
चीनी
मिट्टी के बर्तनों की सफाई

आजकल वैसे घरों में चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत कम दिखाई देते हैं लेकिन ये लुक में बहुत आकर्षक दिखते हैं। इनपर लगे दाग इन्हें भद्दा दिखाते हैं। चीनी मिट्टी के बर्तनों में तेल के दाग छुड़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के इस्तेमाल से चीनी मिट्टी के बर्तन नए बर्तनों की तरह चमकने लगेंगे।


स्टील के बर्तनों की सफाई

किचन में मौजूद बर्तनों का लगातार इस्तेमाल करने के कारण इनमें से कुछ बर्तनों पर दाग लग जाते हैं और यह बर्तन खराब नजर आने लगते हैं। अक्सर स्टील के बर्तनों में हमें पानी की बूंदों के दाग देखने को मिलते हैं। यह दाग आसानी से छूटते भी नहीं हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आप प्याज के रस और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस और सिरके को मिलाकर एक जेल तैयार कर लें। इसमें थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर बर्तनों को धोने से बर्तनों पर लगे पानी के दाग आसानी से छूट जाएंगे।


एल्युमीनियम के बर्तनों की सफाई

एल्युमीनियम से बने बर्तन हमारे घरों में काफी समय से इस्तेमाल होते आ रहे हैं। हममें से कई लोगों के घरों में एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल चाय बनाने या फिर पानी गर्म करने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद ये बर्तन काले पड़ने लगते हैं। एल्युमीनियम के बर्तनों से काले दाग-धब्बों को हटाने के लिए बर्तन धोने वाले पाउडर में थोड़ा सा नमक मिलाकर बर्तन को साफ करें। आप देखेंगे कि आपके बर्तन पहले की तरह नए हो गए हैं।

प्रेशर कुकर की सफाई

प्रेशर कुकर में कई सालों के बाद पानी उबलने के काले दाग लग जाते हैं। इन दागों पर कोई ध्यान भी नहीं देता क्योंकि इसमें मेहमानों को खाना सर्व नहीं किया जाता। लेकिन किचन की खूबसूरती तभी बढ़ती है जब सभी बर्तन साफ हों और साफ बर्तनों में प्रेशर कुकर भी शामिल होता है। इसलिए प्रेशर कुकर को भी जरूर साफ करें और प्रेशर कुकर में लगे काले दाग को चुड़ाने के लिए कूकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में बर्तन साफ करने की जाली से हल्का रगड़कर साफ करें। कूकर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।
प्लास्टिक
के बर्तनों की सफाई

आजकल प्लास्टिक के बर्तन काफी ट्रेंड में हैं। हर कोई इन कलरफुल बर्तनों की तरफ आराम से आकर्षित हो जाता है। इन बर्तनों में जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है वो यह कि इन्हें रोजाना इस्तेमाल करने से इनमें कई बार महक भी रह जाती है। इतना ही नहीं इसमें लगे जिद्दी दाग बहुत बुरे लगते हैं। अपने बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का सहारा ले सकते हैं। प्लास्टिक के बर्तन से दाग और महक हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल भी कर सकते
हैं।

नोट: आलेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement