Do these things for strong marriage relationship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यदि आप अपनी टूटती हुई शादी को बचाना चाहते हैं तो...

khaskhabar.com: शनिवार, 18 अगस्त 2018 5:20 PM (IST)
यदि आप अपनी टूटती 
हुई शादी को बचाना चाहते हैं तो...
ऑफिस के काम और स्ट्रेस से घर-परिवार और आपसी रिश्ते में दरार पड जाती है, खासकर शादी में। माना की शादी में मिया-बीवी के बीच में लडाई झगडे होना बिल्कुल आम बात है लेकिन आज कल के समय में यह ज्यादा देखने को मिल रहा है। हांलाकि टूटती हुई शादी से तुंरत छुटकारा पाना बहुत ही आसान है, पर यह कोई सही तरीका नहीं होता है क्योंकि यहां पर केवल आप दोनों की ही जिंदगी दांव नहीं लगी है बल्कि आप दोनों के साथ आपके परिवार वाले भी साथ जुडे हैं। जब हम किसी शादी को जबरदस्ती चलाने की कोशिश करते हैं तो कहीं ना कोहीं कोई ऎसी चीज होती है जो हमें अपने पाटर्नर से बांधे रखती है। हो सकता है कि वह आप दोंनो की पहली मुलाकात हो या फिर पहला रूठना-मनाना। यदि आप अपनी टूटती हुई शादी को बचाना चाहते हैं तो आपको पुरानी यादों के बारे में एक बार फिर से सोचना चाहिये। पुरानी यादें फिर से आप दोनों की जिंदगी में वही मिठास पैदा कर देगी, इसका हम दावा करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement