KK Venugopal is Appointed Attorney General of India Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केके वेणुगोपाल देश के नए महान्यायवादी नियुक्त, लेंगे मुकुल रोहतगी की जगह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 8:56 PM (IST)
केके वेणुगोपाल देश के नए महान्यायवादी नियुक्त, लेंगे मुकुल रोहतगी की जगह
आपको बता दें कि हाल ही में मुकुल रोहतगी ने महान्यायवादी पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह पद पर बने रहना नहीं चाहते और निजी स्तर पर वकालत में लौटना चाहते हैं। बता दें कि रोहतगी का कार्यकाल छह जून को समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ा दिया था। इसके बाद रोहतगी ने कहा था कि मैंने वाजपेयी सरकार में पांच साल तक विधि अधिकारी के रूप में काम किया था और अब नरेंद्र मोदी सरकार में तीन साल तक किया है।  मैं निजी प्रैक्टिस की तरफ लौटना चाहता हूं..। मेरा सरकार से अच्छा रिश्ता है..इसीलिए मैंने सरकार को लिखा कि मेरा कार्यकाल न बढ़ाया जाए। रोहतगी को जून 2014 में तीन साल के लिए महान्यायवादी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल बीते छह जून को खत्म हो गया था। लेकिन, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तीन जून को उनके और अन्य विधि अधिकारियों के कार्यकाल की अवधि बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़े : इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement