Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला:
समय सुधार पर है परन्तु मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी खास स्थान पर अपनी उपेक्षा आप से
सहन नहीं होगी। आप पर आक्षेप आ सकते हैं अत: अपने व्यवहार को बहुत संतुलित रखने की
आवश्यकता है। सार्वजनिक स्थान पर क्रोध आपकी प्रतिष्ठा गिराएगा। संतान के लिए आज का
दिन अच्छा है, लाभ होगा। अधीनस्थ लोगों से संबंध सुधरेंगे, ज्यादा कार्य निष्पादन होगा।
आर्थिक लाभ अपेक्षा के अनुसार हो सकता है। यदि मजबूरी हो तो ही यात्रा करें परन्तु
पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। निकट रिश्तेदारों को लेकर मन में चल रही दुविधा शीघ्र
ही समाप्त हो जाएगी।
वृश्चिक:
काम-काज में गति आएगी। एक प्रमुख अड़चन दूर हो जाएगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपका वर्चस्व
बढ़ेगा। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। भूमि भवन के मामलों में गति आ सकती
है। सुख सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा। आज उच्चकोटि के लोगों से
मिलना हो सकता है और उनसे लाभ भी होगा। भागीदारी के मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती
है। कोई नया व्यक्ति आपसे जुडऩे की कोशिश कर सकता है, आपको स्वीकार कर लेना चाहिए।
आज भागीदारी के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के नाम से व्यवसाय में लाभ होगा। अन्य शहरों
से आय बढ़ेगी। ऋण भुगतान का दबाव यथावत रहेगा।
धनु: व्यवसाय के प्रयासों में तेजी आ जाएगी। स्थितियों में अचानक सुधार आ जाएगा। संतान के लिए चलती आ रही कठिनाई कम हो जाएगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी लाभ होगा। आज अत्यधिक खर्चे का दिन है। आप सोच समझकर ही खर्चा करें अन्यथा इसकी भरपाई मुश्किल हो जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा। किसी समस्या का समाधान आकस्मिक रूप से हो जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद संबंधी चिंता हो सकती है। नुकसान नहीं होगा परन्तु एक अज्ञात भय मन में रहेगा। किसी अकस्मात लाभ के अवसर बन रहे हैं परन्तु यह आपके वार्ता के कौशल पर निर्भर है।
यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




