Horoscope Today,4 september 2019 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 04 सितम्बर 2019 09:02 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुलाः आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है क्योंकि करने के लिए खूब काम होगा और मनाेरंजन के लिए बहाना भी। प्रातः से ही दिन भर होेने वाले कार्यों की सूची बना लेंगे और दिन कब बीत जाएगा पता ही नहीं चलेगा। किसी कानूनी विवाद से बचने की चेष्टा करें। अकारण ही समस्या उत्पन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। यदि संतान का अपना व्यवसाय है तो आने वाली समस्याएं किसी और प्रकृति की होगी। आज यात्रा का दबाव तो रहेगा परंतु उसमें खर्चा अधिक है और आय नहीं है। किसी पुरानी उधारी की वसूल करने का अवसर मिल सकता है। भाई-बहिन की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी और सहयोग भी पूरा नहीं मिल पाएंगा। पार्टनरशिप में लाभ होगा।
वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए कोई खुशी का अवसर लेकर आ सकता है। व्यवसाय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ बढ़ेगा। ऋण के पुर्नभुगतान में आपको सुविधा मिल सकती है। जितना अधिक कार्य करेंगे उतना ही लाभ की संभावना भी बनती है परंतु आज बाहर की यात्रा स्थगित कर दें अन्यथा कोई कष्ट हो सकता हैं। खानपान की अनियमितता से पाचनतंत्र की कोई परेशानी हो सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों में आज आप ज्यादा छूट चाहेंगे। खर्चा और मनोंरजन दोनों ही भरपूर रहेंगे। खर्चा की हाॅं तो भर लेंगे परंतु बाद में पता चलेगा कि बहुत ज्यादा हो गया।

धनुः आज अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है और आप किसी कार्य विशेष को बनाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा को काम में लेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत गुणों के कारण आपकी पूछ बहुत ज्यादा रहेगी। शहर के बाहर से कामकाज आपको लाभ देंगे और संभवतः साधारण यात्रा कारोबारी यात्रा में बदलकर लाभ दे सकती है। आप कई नए लोगों को आप अपने कामकाज से जोड़ेंगे। इन सब का असर आपके वैवाहिक जीवन पर आएगा और सारे दिन नाराजगी रहेंगे। एक दो महत्वपूर्ण काम को समय नहीं दे पाएंगे। आज घर-परिवार एवं मित्र वर्ग से सहयोग नही मिलेगा और आपको मन में अफसोस भी रहेगा परंतु फिर भी समय शुभ है और वे अपना कार्य पूर्ण दक्षता के साथ करेंगे।


यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय


3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement