आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: रविवार, 22 सितम्बर 2019 10:09 AM (IST)

कर्क:
पिछले दिनों आप काफी तनाव महसूस कर रहे थे अब उस तनाव का निाराकरण होने का समय शुरू
होने वाला है। आज आप धैर्य से काम लें कल से बहुत ही शानदार ग्रहस्थिति बनने वाली है
जो आपकेक लगातार लाभ देती जाएगी। बेहतर यह होगा कि महत्वपूर्ण कार्य को कल तक स्थगित
कर दें। वैसे आज भी ग्रहस्थिति खराब नहीं है लेकिन आज किए गए प्रयास का परिणाम आगे
मिलेगा। धर्म-कर्म, यंत्र-मंत्र, संत सेवा आदि के कार्यक्रमों में आपकी हिस्सेदारी
बनेगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
सिंह:
ग्रहों की प्रतिकूलता बनी हुई है। अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी से रिश्तों में
कड़वाहट आ सकती है। व्यापार में लाभ होने की उम्मीद तो बहुत कम है ही लेकिन नुकसान
ना हो इसका ध्यान अवश्य रखें। रूपये-पैसे का आगमन एकाएक कोई व्यवधान आने से रूक भी
सकता है। इन दिनों बिना कारण लोग आपसे नाराजगी बनाए रखेंगे। आपके उचित कार्य की भी
निंदा होगी। मित्रता, प्रेम प्रसंग और रोमांस में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम प्रीति
से दूर रहे।
कन्या:
शानदार समय चल रहा है। राजकीय कार्यों में प्रगति होगी और रूके हुए कार्य सहजता से
बनते हुए चले जाएगे। जरूरी काम को आज प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लें। आगे ऐसी शानदार
स्थिति मिलना मुश्किल है। आज आपको उत्साह भरे कार्यों से प्रतिद्वंदी को झुकना पड़ेगा।
प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। कोई पुराना मित्र मिलेगा जो आपकी मदद के लिए तैयार
रहेगा। अपने व्यवसाय में किसी प्रकार का अनुबंध या करार कर सकते हैं।यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार
2/4