Horoscope Today, 6 October 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 06 अक्टूबर 2019 09:38 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज महत्व का दिन है। आपकी सोची हुई कोई योजना पूरी हो जाएगी। बहुत सहयोग मिलेगा। आज आप अत्यधिक महत्वकांक्षी हो जाएंगे और पहले से बड़े काम में हाथ डालने की सोचेंगे। अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ जाएगी। माता के स्वास्थ्य और उनकी मानसिक स्थिति का विशेष ध्यान रखें। अर्थ लाभ का कोई नया मौका हाथ लगता है तो उसे हाथ से नहीं जाने दें। कुटुम्ब के मामलों में थोड़ी बहुत रुचि लेनी ही पड़ेगी। बड़े और महत्वपूर्ण लोग आपकी सीधी मदद करेंगे। आज किसी सामूहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, आपका सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

सिंह: आज यात्रा कार्यक्रम का त्याग दें। यात्रा से कष्ट हो सकता है। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर हो सकता है, शानदार दावत मिलेगी। दिनभर खूब काम करेंगे। कामकाज को मनचाही गति दे पाएंगे। किसी अच्छी खबर से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। किसी काम को करने में उतना परिश्रम नहीं करना पड़ेगा, जितना कि आप सोच रहे थे। लाभ की मात्रा भी सीमित ही रहेगी। अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति को लेकर मन ही मन थोड़ी चिंता रहेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के लिए नए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। भूमि संबंधी षडय़ंत्रों से सावधान रहें। आपकी कार्य पद्धति में कुछ नवीन बातें लाना आवश्यक है। तकनीकी सहयोग बढ़ेगा।



कन्या: आज का दिन विशेष महत्व का है। जिस ढंग से चाहेंगे, काम सम्पन्न हो जाएगा। वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा दिन है। जीवन साथी के काम में लाभ बढ़ेगा। यदि अविवाहित हैं तो सगाई संबंध के लिए बातों में तेजी आएगी। किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। आपकी सलाह से काम आगे बढ़ेगा या लाभ होगा। कोई आकस्मिक आय हो सकती है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। कोई उपलब्धि होने आप और अधिक महत्वकांक्षी हो जाएंगे। भाई-बहिनों के विवाद से थोड़ी सी परेशानी रहेगी। माता से कुछ काम की बातें हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement