Horoscope Today, 29 October 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 09:11 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: कई दिनों की मानसिक चिंता से आज मुक्ति मिलेगी। कठिन कामकाज से थोड़ी राहत मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर मिल रहा है, उसका लाभ उठाएं। प्राकृतिक चिकित्सा पर ज्यादा ध्यान देंगे। अपने वरिष्ठ लोगों से अच्छा मार्ग दर्शन मिलेगा, आप भी उन पर अपना प्रभाव जमा पाएंगे। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास आधे ही सफल होंगे, क्योंकि सामने की तरफ से सहयोग नहीं मिलेगा। घर-कुटुम्ब में किसी मामले को लेकर असहमति बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें, ब्लड-प्रैशर या शुगर की समस्या हो सकती है।

सिंह:
किसी खास समाचार से उत्साहित रहेंगे। सफलता के आसार बढ़ रहे हैं। आज आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी, कोई नया अवसर भी मिलेगा। व्यवसाय में आप नया कौशल अपनाएंगे, जिसके कारण सुधार आएगा। आपकी संतान या आपके सहयोगी आज बड़े मददगार रहेंगे और उसका शुभ परिणाम आएगा। किसी नई योजना को रूप दे सकते हैं। साझा भाव से काम करने में लाभ रहेगा। जीवन साथी के लिए आज का दिन शुभ है, उनके रुके हुए काम बनेंगे और लाभ होगा। भूमि-भवन या वाहन संबंधी मामलों में अड़चनें दूर होंगी। आज आपकी साख बढ़ेगी और आपकी कही गई बातों की रक्षा होगी।



कन्या: आज का दिन अत्यंत विशेष है। ग्रह स्थिति शानदार सफलता देनी वाली है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और ना मानने वाले भी मानने लगेंगे। व्यवसाय करते हैं तो प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नौकरी करते हैं तो भी मान्यता मिलेगी। सहयोगियों की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलने लग जाएगा। घर परिवार में शांति आएगी और सोचने-समझने का तरीका बदल जाएगा। संतान से दूरी बनी रहेगी और सुख में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन के प्रयोग में थोड़ी कमी करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement