Reese Witherspoon likes to be called 43 years instead of 25 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसलिए 25 की जगह 43 वर्षीय कहलाना पसंद करेंगी रीज विदरस्पून

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 5:38 PM (IST)
इसलिए 25 की जगह 43 वर्षीय कहलाना पसंद करेंगी रीज विदरस्पून
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून को अपनी बढ़ती उम्र से कोई शिकायत नहीं है और उन्हें 20 वर्षीय से ज्यादा अच्छा 40 साल की कहलाने पर लगता है। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट अनुसार विदरस्पून ने एल्योर मैगजीन को बताया कि मेरे पास किसी भी चीज को देखने का एक नजरिया है, क्योंकि मैं इस ग्रह पर अपने 43 साल बिता चुकी हूं, वहीं जब मैं 25 की थी तब मैं ऐसा नहीं सोचती थी और मेरे पास ये बातें कहने को नहीं थीं। उन्होंने साथ ही कहा कि मैं 43 साल की हूं। मेरे पास काफी अनुभव है और मैं दुनिया में क्या बदलाव देखना चाहती हूं, इस बारे में समझदारी से बात कर सकती हूं। मुझे लगता है कि मैंने अपने सफेद बाल और महीन रेखाओं को अर्जित किया है। मुझे ये पसंद हैं। इसलिए मैं 25 की जगह 43 वर्षीय कहलाना पसंद करूंगी। विदरस्पून कहती हैं कि उन्हें महसूस होता है कि वे अपनी बेटी ऐवा के साथ बड़ी हुई हैं, जो अब 19 साल की है। उन्हें यह बहुत अजीब लगता है कि वे अब वयस्क हो चुकी है।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement