Mary Tyler Moore Show Actress Georgia Engel Dies At 70-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेत्री जॉर्जिया एंजेल का निधन, इस भूमिका से मिली लोकप्रियता

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 4:50 PM (IST)
अभिनेत्री जॉर्जिया एंजेल का निधन, इस भूमिका से मिली लोकप्रियता
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री जॉर्जिया एंजेल का निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। उन्हें सिटकॉम द मैरी टायलर मूर में मृदुभाषी महिला जॉर्जेट बैक्सटर की भूमिका से लोकप्रियता मिली। एंजेल का शुक्रवार को प्रिंसटन (न्यूजर्सी) में निधन हुआ। एनवाईटाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेल के दोस्त व एक्जीक्यूटर जॉन क्विल्टी ने कहा कि अभिनेत्री की मौत का कारण अभी ज्ञात नहीं है। एंजेल क्रिश्चियन साइंटिस्ट समूह से थीं जिसके सदस्य चिकित्सकों से कंसल्ट नहीं किया करते। एंजेल 1972 में मैरी टायलर मूर के तीसरे सीजन का हिस्सा बनीं। वे कॉमेडी सीरीज में बतौर सहअभिनेत्री बेहतरीन अभिनय के लिए दो बार एमी के लिए नामांकित हुई थीं। वे एव्रीबडी लव्स रेमंड (2003-2005) और हॉट इन क्लीवलैंड (2012-2015) जैसे टीवी शो में भी नजर आईं। एव्रीबडी लव्स रेमंड में अभिनय के लिए बतौर आउटस्टैन्डिंग गेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज वह तीन बार एमी के लिए नामांकित हुईं। उनका हालिया अपीयरेंस नेटफ्लिक्स के शो वन डे एट अ टाइम में सिस्टर बारबरा के रूप में रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement