man beaten to death over taunts and threatenings Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छींटाकशी पर पीट-पीटकर मार डाला

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 10:46 PM (IST)
छींटाकशी पर पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस ने बताया कि गुरूवार तडके पुलिस को सूचना मिली थी सूर्या विहार गली में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। पुलिस को फोन मरने वाले व्यक्ति फागुनी महतो के भाई संजय महतो ने किया था जो फागुनी इलाके में पानी वितरित करने का काम करता है। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक के भांजे बिट्टू महतो ने उन कातिलों को देख लिया था,जो उसे मार रहे थे। वह घटना के समय दुकान के अंदर सो रहा था। उसने चिल्लाने की आवाज सुनी,उसने एक आरोपी को पकडने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का मार दिया। जांच में पता चला कि दोनों मारने वाले व्यक्ति फागुनी की दुकान के बगल में ही महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते हैं। पुलिस ने जब आरोपियों को पकडा तो आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वारदात के वक्त दोनों ने शराब पी थी। मृतक फागुनी से गिरफ्त में आये मन्नू से एक महीने पहले भी झगडा हुआ था। वहीं घटना वाले दिन दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई, इसके बाद इतना पीटा कि उसकी मौत हागई। मन्नू मालिक और विजेन्द्र सिंह पुनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement