Liam is better after breakup: Elsa Pataky-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रेकअप बाद बेहतर हैं लियाम : एल्सा पटाकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2019 4:55 PM (IST)
ब्रेकअप बाद बेहतर हैं लियाम : एल्सा पटाकी
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री एल्सा पटाकी का कहना है कि उनके देवर और अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ की जिंदगी गायिका माइली सायरस से अगल होने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है और अब वह खुश रहने लगे हैं। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के 'सनराइज' शो पर एक साक्षात्कार में क्रिस हेम्सवर्थ की पत्नी पटाकी ने इस बात का खुलासा किया कि किस तरह से उनके देवर की स्थिति अगस्त में अलगाव के बाद धीरे-धीरे सुधर रही है। पटाकी ने कहा, "देखिए, उनकी हालत बेहतर हो रही है, लेकिन मैं उनके निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करूंगी। इस बारे में केवल उन्हें ही बात करनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement