Advertisement
सैमसंग ने भारत में स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया

कंपनी का कहना है कि नए मॉनिटर पीसी और स्मार्टफोन दोनों के लिए कई कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करते हैं।
यूजर्स टैप व्यू, ऐप कास्टिंग, स्क्रीन मिररिंग या एप्पल एयरप्ले 2 का उपयोग करके अपने निजी मोबाइल उपकरणों को केवल एक साधारण टैप से जोड़ सकते हैं।
मॉनिटर इन-बिल्ट नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, एप्पल टीवी और अन्य ओटीटी ऐप के साथ पेश किया गया है।
यह यूजर्स को अपने ब्लूटूथ से जुड़े कीबोर्ड और माउस की मदद से सीधे मॉनिटर से क्लाउड पर दस्तावेजों को देखने, संपादित करने और सहेजने की अनुमति देता है।
रिमोट एक्सेस यूजर्स को पीसी से वायरलेस तरीके से और दूरस्थ रूप से फाइलों को एक्सेस करने या लैपटॉप से कंटेंट देखने की भी अनुमति देता है।
सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर अब सैमसंग शॉप, अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


