Oppo and Vivo phone sales fall by 30 percent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओपो व वीवो फोन की बिक्री 30 फीसदी तक घटी

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 7:38 PM (IST)
ओपो व वीवो फोन की बिक्री 30 फीसदी तक घटी
नई दिल्ली। एक सेल्स रिपोर्ट के अनुसार जुलाई महिने में ओपो और वीवो स्मार्टफोन्स की बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि चीनी स्मार्टफोन्स कंपनियों की भारतीय मोबाइल फोन बाजार में अच्छी खासी पकड़ है और उक्त दोनों कंपनियों ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 22 फीसदी कब्जा जमाया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों कंपनियों के स्मार्टफोन की बिक्री कम होने की वजह सीधे तौर पर शाओमी का ऑफलाइन मार्केट में एंट्री को बताया जा रहा है। शाओमी ब्रांड काफी पॉपुलर है और इसके स्मार्टफोन देश में काफी बिक रहे हैं। पॉपुलर्टी का अंदाजा केवल इससे किया जा सकता है कि पिछले 6 महीने में रेडमी नोट 4 के 50 लाख फोन अब तक बिक गए हैं। बिक्री में हुए इस गिरावट के बाद ओपो और वीवो ने इसकी वजह समझने के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स से बातचीत करने की प्लानिंग की है। इसके लिए हर राज्य में कंपनी की तरफ से अधिकारियों को भेजा जाएगा। आपको बता दें कि चीनी कंपनी शाओमी ने अपने ऑफलाइन सेल पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है। इसके लिए एमआई होम स्टोर खुलने शुरू हो गए हैं और जल्द ही 200 स्टोर खोलने का लक्ष्य है। कंपनी दूसरे रिटेल स्टोर के साथ पार्टशिप कर रही है। ऐसे में ओपो व विवो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement