lg 2017 k series smartphones set to launch in india on 22 february-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

LG के K सीरीज के स्मार्टफोन 22 फरवरी को होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स..

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 2:05 PM (IST)
LG के K सीरीज के स्मार्टफोन 22 फरवरी को होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स..
नई दिल्ली। इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एलजी भारत में अपने K सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। दिल्ली में 22 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान इस फोन को यहां के बाजार में उतार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद हिस्सा लेंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस स्मार्टफोन को भारत में ही बनाया गया है और इसे मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद इस सीरीज के K-7,LTE और K-10 LTE की लॉन्चिंग में हिस्सा लिए थे। यह दोनों फोन पिछले साल अप्रैल में भारतीय बाजार में उतार दिए गए थे। K सीरीज के इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में K3, K4, K8, K10 शामिल हैं।

[# अब व्हाट्सएप से अपने दोस्तों पर रख सकेंगे नजर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement