Youth dies in Jaipur after being hit by a train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 2:24 PM (IST)
जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जयपुर। जवाहर सर्किल इलाके में बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक सोनवीर मूलत: धौलपुर का रहने वाला है। वह झालाना डूंगरी में रहता था और सब्जी का ठेला लगाता था। रात करीब सवा 9 बजे वह जीटी पुलिया के नीचे स्थित रेलवे ट्रेक पार कर रहा था, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पटरियों पर शव पड़ा होने का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवने के बाद शव को एम्बूलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement