Taxi driver kidnapped, one crook arrested, two absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट कर टैक्सी चालक का अपहरण, एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

khaskhabar.com: रविवार, 01 दिसम्बर 2019 7:50 PM (IST)
मारपीट कर टैक्सी चालक का अपहरण, एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
जयपुर। अजमेर से जयपुर आ रही टैक्सी में सवार युवती व चालक को शनिवार रात श्याम नगर इलाके में तीन बदमाशों ने मारपीट कर चालक का अपहरण कर टैक्सी में डालकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक बदमाश को पकडक़र अपहृत चालक को मुक्त करवाया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक अविनाश प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब 11 बजे वह भोपाल निवासी आलिया खान को अजमेर से जयपुर ला रहा था। दौ सौ फीट के पास युवती ने कार को रूकवाया, वहां से दो युवक कार में बैठ गए। सवारी बैठाने से मना करने पर दोनों युवकों ने किराया देने का झांसा दिया और उसे करणी विहार इलाके की ओर ले गए। रास्ते में उनका एक ओर साथी मिल गया। तीनों ने जबरन कार की चाबी निकाली, जिसके बाद दोनों से मारपीट करने लगे। इस दौरान युवती जैसे-तैसे बदमाशों से छुड़ाकर भाग निकली। बदमाश दूदू होते हुए मालपुरा केकड़ी की ओर गए, तो सामने नाकाबंदी में तैनात मालपुरा पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया। पुलिस पकड़ से बचने के लिए बदमाश कार तेजी से भगाकर ले गए। अपहृत चालक ने तेजगति में चल रही कार का हैंडब्रेक खींच दिया। जिससे तेज धमाके के साथ कार का टायर फट गया, लेकिन बदमाश फिर भी नहीं रूके। करीब 4 किलोमीटर तक कार को लेकर भागने के बाद आखिरकार मालपुरा पुलिस ने बदमाश धर्मराज गुर्जर (23) निवासी चाकसू को पकडक़र अपहृत टैक्सी चालक को मुक्त कराया, जबकि उसके साथी विनोद निवासी दूदू और दारासिंह गुर्जर निवासी सवाई माधोपुर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement