sons have done Murder of father in Shahzad Nagar UP, Both sons Arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहजादनगर में चाकू मारकर पिता की हत्या, 2 बेटे घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 08:37 AM (IST)
शहजादनगर में चाकू मारकर पिता की हत्या, 2 बेटे घायल
रामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चाकू मारे जाने से जहां पिता की मौत हो गई, वहीं पिता को बचाने आए दो बेटे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी रही। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लखना खेड़ा निवासी नन्हे सुबह दुकान पर सौदा लेने गया था। वहां पर उसका गांव के ही अली अहमद पक्ष से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अली अहमद पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों नन्हे पर हमला कर दिया। चाकू लगने से नन्हे लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर उसको बचाने आए बेटों चांद और इस्लाम पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 52 वर्षीय नन्हे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement