Six months in psychiatric hospital was retarded girl raped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोरोग अस्पताल में छह माह से कर रहा था मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 11:26 PM (IST)
मनोरोग अस्पताल में छह माह से कर रहा था मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म
रोहतक। पीजीआइ के अंतर्गत मनोरोग अस्पताल में पिछले छह माह से भर्ती एक महिला से अस्पताल का ही एक कर्मचारी दुष्कर्म कर रहा था। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कांट्रेक्ट बेस पर नौकरी करने वाले उत्तराखंड निवासी उमेश गिरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोनीपत के बरौदा थाना क्षेत्र में इसी साल जून माह में एक 35 वर्षीय महिला लावारिस हाल में मिली थी। महिला को पहले खानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि महिला मानसिक रोगी है, जिसके बाद गोहाना के एसडीएम के आदेश पर 9 जून को उसे पीजीआइ के मनोरोग विभाग में भर्ती करा दिया गया।

अस्पताल के सूत्रों की मानें तो महिला के साथ तब से ही उमेश गिरी दुष्कर्म करता आ रहा था। बृहस्पतिवार को जांच में महिला की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। डीएमएस डॉक्टर अमित सोनी ने इस संबंध में स्टॉफ से पूछताछ की।

डॉक्टर अमित सोनी ने बताया कि प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अस्पताल के सभी कर्मचारियों की शिनाख्त परेड करवाई गई। महिला ने उमेश गिरी की तरफ इशारा करते हुए बताया कि वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद डॉ. अमित सोनी की शिकायत पर पुलिस ने उमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

`` मनोरोग अस्पताल के डीएमएस डॉ. अमित सोनी की शिकायत पर महिला का मेडिकल करा दिया है। आरोपी उमेश गिरी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[@ 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement