Shamelessness in humanity in Jaipur, fetus found in garbage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में मानवता हुई शर्मसार, कचरे में मिला भ्रूण

khaskhabar.com: रविवार, 08 अक्टूबर 2017 8:30 PM (IST)
जयपुर में मानवता हुई शर्मसार, कचरे में मिला भ्रूण
जयपुर। राजधानी में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई। सुभाष चौक थाना इलाके में कचरे में ढेर में एक मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक सिलावटो का मौहल्ला, हाण्डीपुरा में शाम को कचरे के ढेर में तीन-चार माह का एक मृत मानव भ्रूण एक थैली में पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मानें तो किसी अज्ञात महिला ने अपनी नाजाइश पैदाइश छुपाने के लिए इस भ्रूण को कचरे के ढेर में फैंक दिया। फिलहाल पुलिस भ्रूण को अस्पताल में रखवा दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement