Patwaris arrested for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटवारी को रिश्वत लेते गिरप्तार किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 7:15 PM (IST)
पटवारी को रिश्वत लेते गिरप्तार किया
भीलवाडा। एसीबी ने करेडा उपखण्‍ड के किडीमाल ग्राम के पटवारी मांगी लाल विश्‍नोई को 2 हजार रूपये की रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मांगीलाल ने यह रिश्‍वत नामातंरण के एवज में मांगी थी। एसीबी के अतिरिक्‍त पुलिस अधिक्षक राजेश गुप्‍ता ने कहा कि करेड़ा थाना सर्किल के एक गांव में रहने वाले मदन सिंह रावत ने अपने व भाई के सामलाती जमीन खरीदी थी। इसका उसे नामांतरण खुलवाना था। इसके लिए मदन सिंह, कीड़ीमाल पटवारी से मिला। पटवारी ने इस काम के बदले तीन हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। रावत उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। वह, एसीबी पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। एसीबी ने सत्यापन करवाया, तब पटवारी ने एक हजार रुपए परिवादी रावत से ले लिये। शेष दो हजार रुपए बाद में देना तय हुआ। मंगलवार को एसीबी ने दो हजार रुपए के साथ रावत को पटवारी के पास भेजा। जहां पटवारी विश्नौई ने रावत से दो हजार रुपए ले लिये। इसके साथ ही रावत का संकेत मिलने पर एसीबी टीम मौके पर पहुंच गई और पटवारी को रिश्वत के दो हजार रुपए के साथ दबोच लिया। एसीबी टीम ने नामांतरण से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में ले लिये। उधर, परिवादी का यह भी कहना था कि एसीबी में शिकायत करने से पहले ही पटवारी ने उससे 1500 रुपए अलग से ले लिये थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement