One arrested for physically abusing a girl child in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में बच्ची से शारीरिक शोषण के मामले में एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 7:07 PM (IST)
दिल्ली में बच्ची से शारीरिक शोषण के मामले में एक गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के आरके पुरम में सात साल की गोद ली हुई बच्ची को उसकी मां और भाई ने कथित तौर पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना नौ फरवरी को हुई थी। नाबालिग लड़की को आरोपी रेणु कुमारी ने गोद लिया था, जो फरार है। उसके बेटे 27 वर्षीय जोनी पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नौ फरवरी को एक नाबालिग बच्ची के साथ उसकी मां द्वारा किए गए शारीरिक शोषण की शिकायत आरकेपुरम थाना में प्राप्त हुई थी। पुलिस उपायुक्त, मनोज सी. ने कहा: उसके शरीर पर चोटों के साथ-साथ जलाए जाने के निशान थे। उसकी चिकित्सकीय जांच की गई और भारतीय दंड संहिता, किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, बच्ची को आरोपी ने गोद लिया था, जो एक अस्पताल में काम करता है। जोनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच, पुलिस रेणु की तलाश कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement