Advertisement
मुंबईः स्कूल प्रिंसिपल पर 10वीं के छात्र को कई थप्पड़ मारने का आरोप, एफआईआर दर्ज

फिर प्रिंसिपल छात्र को अपने केबिन में ले गए। वहां उन्होंने पूछा, “तुम खुद को क्या समझते हो?” और उसके बाद कथित तौर पर छात्र के गाल और गर्दन पर 20-25 जोरदार थप्पड़ मारे तथा एक मुक्का पेट पर जड़ा।
प्रिंसिपल ने छात्र के पिता से फोन पर बात की और धमकी दी कि वे खुद वकील हैं, केस लड़ लेंगे। इसके बाद उन्होंने छात्र को 15 मिनट में घर जाने को कहा और चेतावनी दी कि देर हुई तो फिर पीटेंगे।
डरते-डरते छात्र घर पहुंचा और अपनी मां और रिश्तेदारों को सारी बात बताई। मां उसे तुरंत कुर्ला के भाभा अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने चोट के निशान देखे और इलाज किया।
अगले दिन छात्र और उसकी मां वकोला पुलिस स्टेशन पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 (बच्चे के साथ क्रूर व्यवहार) और धारा 82 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वकोला पुलिस ने बताया कि प्रिंस के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। स्कूल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


