Meat vendor killed a fugitive assault on youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मीट विक्रेता युवक पर जानलेवा हमला, गोलियां चलाई

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 7:57 PM (IST)
मीट विक्रेता युवक पर जानलेवा हमला, गोलियां चलाई
अंबाला। शहर में एक मीट विक्रेता युवक पर गत रात 10-12 लोगों ने गोली मार कर जान लेने का प्रयास किया। घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रैफर किया गया है। घायल युवक पवन ने आरोप लगाया कि एक शराब कारोबारी पर उसे मारना चाहता है। उसी ने यह हमला कराया है।पुलिस को दिए बयान में युवक ने कहा है कि वह मीट का काम करता है और मीट सप्लाई करके वापिस आ रहा था। जैसे ही वह होटल महाराजा के सामने से गुजर रहा था, तभी करीब दर्जन भर लड़के उसके पास आए और कहा कि तुम्हारे पास शराब है। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसको गोली मार दी और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement