Madhya Pradesh : Girl burn herself after rape and blackmailing by 3 men in betul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MP : दुष्कर्मियों की ब्लैमेलिंग से त्रस्त किशोरी ने दी जान, 3 गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 7:01 PM (IST)
MP : दुष्कर्मियों की ब्लैमेलिंग से त्रस्त किशोरी ने दी जान, 3 गिरफ्तार
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दुष्कर्मियों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी की नागपुर में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार की शाम को खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी ने पुलिस को मृत्युपूर्व बयान दिया था कि बीते डेढ़ माह पहले तीन युवकों संदीप, अजय व नितेश ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद से वे लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। किशोरी के परिजनों ने बताया कि छात्रा के हाथ में एक कागज मिला है, जिसमें उसने संदीप का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है। उसमें यह भी लिखा है कि "मेरी मौत का जिम्मेदार संदीप होगा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement