life imprisonment on charges of murder Gangster Dljit Bana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैंगस्टर दलजीत भाना को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 7:44 PM (IST)
गैंगस्टर दलजीत भाना को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
जालंधर। प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना को सिमरन-दीपांश की हत्या के आऱोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। बस्ती बावा खेल के राज नगर में कुछ साल पहले हुए सिमरन-दीपांश मर्डर केस में नामजद गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना तथा उसके 2 साथियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। गैंगस्टर भाना को साथियों सहित भारी पुलिस बल के साथ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दीपांश मर्डर केस में फैसला सुनाते हुए दलजीत सिंह भाना, ततिश गिल और रणवीर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं बलवीर और दलबीर सिंह को अदालत ने बरी कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि राजा गार्डन में 26 फरवरी 2014 को प्रिंस मर्डर केस की पैरवी कर रहे दीपांश और सिमरन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। केस के मुख्यारोपी गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना से पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि दीपांश और सिमरन की रेकी कर उनकी हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement